BREAKING CG NEWS

CM Helpline: अब जनता की सीधी पहुंच सरकार तक! CM साय ने लॉन्च की हेल्पलाइन 1076

Share this

CM Helpline: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित CM हेल्पलाइन 1076 का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने CM हेल्पलाइन प्रणाली के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। साथ ही हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं और शिकायत निवारण तंत्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्यगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

CM साय का बयान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाए, उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन-प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्रदेशभर से प्राप्त शिकायतों, सुझावों और जनप्रतिसाद ने एक प्रभावी, सशक्त एवं स्थायी जनसंपर्क तंत्र की आवश्यकता को रेखांकित किया। इसी सोच के साथ CM हेल्पलाइन प्रणाली विकसित की गई है।

Read more:- CM Sai Car Change: फॉर्च्यूनर छोड़ अब स्कॉर्पियो में दिखे सीएम साय, काफिले में शामिल हुई 6 नई गाड़ियां

1076 पर दर्ज होगी शिकायत, सुझाव और फीडबैक

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेशवासी टोल फ्री नंबर 1076 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, सुझाव दे सकेंगे तथा शासन की योजनाओं और सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी साझा कर सकेंगे। यह प्रणाली सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को नई मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ जनता और शासन के बीच विश्वास के रिश्ते को और सशक्त बनाएगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *