BREAKING देश दुनिया वॉच

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड में पसरा मातम! मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन

Share this

Sanjay Gupta Death: Mourning spread in Bollywood! Famous director Sanjay Gupta passes away

नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारो से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। काबिल, मुंबई सागा और शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले संजय गुप्ता का 57 की उम्र में निधन हो गया है। डायरेक्टर की अचानक सामने आई निधन की खबर से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। निर्देशक के निधन की खबर को अशोक पंडित ने कंफर्म किया है।

संजय गुप्ता की सिर पर चोट लगने से हुई मौत

निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta Death) की डेथ की खबर को कंफर्म करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, “ये बहुत ही शॉकिंग और दुखद है। मुझे अभी-अभी करीबी दोस्त और मंझे हुए निर्देशक संजय गुप्ता के निधन की जानकारी मिली है। उनका निधन सिर पर चोट लगने से हुआ है। एक और टैलेंट हम सबको छोड़कर बहुत जल्दी चला गया। वह बहुत ही अच्छे नैरेटर और पैशनेट फिल्ममेकर थे। ये हमारी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नुकसान है। मेरे प्यारे दोस्त हम आपको बहुत याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए। ओम शांति।”

आतिश से रखा था डायरेक्शन की दुनिया में कदम

संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 12 फिल्मों का निर्देशन किया है। साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म आतिश: फील द फायर से उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपनी जर्नी शुरू की। संजय दत्त और आदित्य पंचोली स्टारर फिल्म में संजय गुप्ता के फिल्माए एक्शन, लिखे शार्प डायलॉग्स और मूवी की स्टोरी लाइन को लोगों ने बेहद पसंद किया।

क्राइम और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी उन्होंने कई फिल्में बनाई। संजय गुप्ता की सबसे यादगार फिल्मों में जंग, कांटे, जॉन अब्राहम के साथ शूटआउट एड वडाला, खौफ, मुसाफिर, जज्बा, दस कहानियां जैसी कई फिल्में की। उन्होंने कई दशक तक क्राइम ड्रामा और एक्शन थ्रिलर फिल्मों पर काम किया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *