CG CRIME: Shameful incident! Fetus found in drain in front of private hospital
CG CRIME: अभनपुर. रायपुर जिले के गोबरा नवापारा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में भ्रूण मिला है. शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर नाली में पड़े भ्रूण पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंके जाने की बात सामने आई है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस आसपास के अस्पतालों की जानकारी जुटाने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि भ्रूण को यहां फेंकने वाले की पहचान की जा सके. वहीं निजी अस्पताल के सामने भ्रूण मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

