BREAKING CG NEWS

रील के चक्कर में BMW को पुलिस ने किया सीज! हाईवे पर युवती का खतरनाक डांस पड़ा भारी

Share this

बिलासपुर। एक बार फिर तेज रफ्तार कार में स्टंट और रील बनाने का मामला सामने आया है। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर चलती BMW वाहन क्रमांक CG 10 CA 3999 (BMW) में कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवती के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए किए गए इस स्टंट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है। चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा और वाहन को जब्त कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन चालक प्रतीक लूथर (उम्र 36 वर्ष), पिता संजय लूथर, निवासी A-21 ओम जोन, शुभम विहार, मंगला, बिलासपुर ने अपनी महिला मित्र के साथ यह वीडियो बनाया था। वीडियो सामने आने के बाद चकरभाठा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वाहन को ट्रेस किया और जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में वाहन चालक ने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। मामले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *