BREAKING देश दुनिया वॉच

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती! जानिए अब कैसी है हालत

Share this

Lal Krishna Advani Health Update: Admitted to Lal Krishna Advani Hospital!

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर बनी हुई है। 98 वर्षीय आडवाणी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। वह पल्मोनरी विभाग में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं।

मेडिकल बुलेटिन जारी होने की उम्मीद

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत में किसी तरह की गिरावट की सूचना नहीं है। अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे उनकी सेहत और उपचार के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

आडवाणी इस वर्ष मई में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। उपचार के बाद कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। वह स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के लिए समय-समय पर अपोलो अस्पताल जाते रहे हैं। वह न्यूरोलाजिस्ट डॉ. विनित सूरी से भी पहले परामर्श लेते रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *