Honey Singh Controversy: After three summons, Honey Singh reached the cyber cell! Interrogation lasted for 2 hours, know the matter
नई दिल्ली। शुक्रवार को तीन समन मिलने के बाद यो यो हनी सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। जहां साइबर सेल ऑफिसर्स ने रैपर से दो घंटे तक लगातार पूछताछ की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कॉन्सर्ट में अपनी भद्दी टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे हनी सिंह से महाराष्ट्र साइबर सेल ने तकरीबन 2 घंटे तक पूछताछ की। दो घंटे तक अपना बयान रिकॉर्ड करवाने के बाद हनी सिंह भारी सिक्योरिटी के साथ महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस से बाहर निकले।
इससे पहले महाराष्ट्र साइबर सेल ने हनी सिंह (Honey Singh) की 22 अक्टूबर को पेश होने की अर्जी खारिज कर दी थी। महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक, एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी और समन जारी किया गया था।
तीन बार समन के बावजूद नहीं पेश हुए थे हनी सिंह
सोर्स की मानें तो, हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से तीन बार समन भेजा गया था। हालांकि, हनी सिंह ने ये दावा किया कि वह विदेश में होने के कारण नहीं पेश नहीं हो पाए। जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल के सीनियर ऑफिसर ने ये साफ किया था कि अगर हनी सिंह इस बार पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जाएगा। 5 अक्टूबर को पेश न हो पाने की वजह से रैपर ने अधिकारियों से थोड़ा समय और मांगा था।

