BREAKING CG NEWS

CG FIRE NEWS: कबाड़ी गोदाम में भीषण आग, नेशनल हाईवे हुआ जाम…

Share this

CG FIRE NEWS: रायगढ़। जिले के छातामुड़ा बाईपास रोड स्थित एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

बताया जा रहा है कि जिस कबाड़ी गोदाम में आग लगी है, उसके ठीक बगल में हीरो मोटरसाइकिल का शोरूम है। आग लगातार फैलती देख प्रशासन ने एहतियातन आसपास के कई शोरूम और दुकानों को तुरंत खाली कराया। मौके पर मौजूद लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की भयावहता के सामने शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी कम पड़ गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NTPC Lara और Jindal Steel & Power से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीमों को बुलाया गया है।  आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

नेशनल हाईवे हुआ जाम

रायगढ़-रायपुर मार्ग के इस नेशनल हाईवे पर स्थित कबाड़ी गोदाम में लगी आग से भारी अफरा-तफरी मच गई है। भीड़ जुटने से सड़क जाम हो गया है। आग बुझाने की मशक्कत के लिए सड़क पर पुलिस बल लगाया गया है और आसपास के लोगों को भी वहां से दूर करने के लिए टीम लगी हुई है। बढ़ती आग बुझाने की तमाम कोशिश असफल साबित हो रही है।

कबाड़ी गोदाम में लगी आग लगातार फैलने से बगल में स्थित हीरो होंडा शो रूम तक आग पहुंचने पर शो रूम के अंदर रखी नई बाइकों को हटाया जा रहा है। आग बुझाने में लगी टीम जल्दी इस शो रूम को खाली करने के लिए अलग से सहायता मांग रही है। अब तक कई लाखों का कबाड़ और सामान बुरी तरह जल चुके हैं।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *