BREAKING CG NEWS

CG NEWS: जनगणना ड्यूटी में शराब के नशे में मिला सहायक शिक्षक, DEO ने किया निलंबित

Share this

CG NEWS: रायपुर। सहायक शिक्षक (प्रगणक) को जनगणना कार्य में लापरवाही बरतना और शराब का सेवन करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब बलौदा बाजार-भाटापारा जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार DEO हिमांशु भारतीय ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, विकासखंड सिमगा के शासकीय प्राथमिक शाला औरेंठी में पदस्थ सहायक शिक्षक संजय कुमार नायक की ड्यूटी जनगणना कार्य में बतौर प्रगणक लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान शिक्षक द्वारा शराब का सेवन करने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत के बाद जब संबंधित शिक्षक की मेडिकल जांच कराई गई, तो उसमें शराब के सेवन की आधिकारिक पुष्टि हो गई।

DEO ने जारी किया आदेश

शासकीय कार्य में इस गंभीर लापरवाही और अमर्यादित आचरण को संज्ञान में लेते हुए, DEO हिमांशु भारतीय ने शिक्षक संजय कुमार नायक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। निलंबन की इस अवधि में संबंधित शिक्षक का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) बलौदाबाजार नियत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *