BREAKING देश दुनिया वॉच

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, दो बार संभाली थी सत्ता

Share this

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेनि) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और वेंटीलेटर पर थे। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में 11:15 बजे अंतिम सांस ली।

दो बार रहे थे सीएम

वह 2007-2009 और 2011-2012 तक दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। वह गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने सेना से सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में कदम रखा। उनकी बेटी ऋतु भूषण खंडूडी उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *