BREAKING CG NEWS

CG HIGH COURT: अब जमानत लेने से पहले खोलनी होगी पूरी ‘कुंडली’! हाईकोर्ट ने बदल दिए नियम

Share this

CG HIGH COURT: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जमानत प्रक्रियाओं में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, हाईकोर्ट ने जमानत आवेदनों के मौजूदा स्वरूप (फारमेट) में संशोधन करते हुए अब अभियुक्तों के लिए विस्तृत जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। यह अधिसूचना 11 मई को जारी या है , जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय नियम, 2007′ में तत्काल प्रभाव से बदलाव किए गए हैं।

नए नियमों के तहत, अग्रिम और नियमित जमानत आवेदनों में पहले इस्तेमाल होने वाली सामान्य जानकारियों को हटा दिया गया है। अब आवेदकों को एक निर्धारित ‘टेबल (टैबुलर फार्म) में अपनी पूरी कानूनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। इस आदेश के बाद अब जमानत की अर्जी देना पहले के मुकाबले अधिक विस्तृत और तथ्यात्मक हो जाएगा।

देने होंगे ये सब जानकारी

हाईकोर्ट ने नए आवेदन फॉर्म को छह मुख्य भागों में विभाजित किया है. ताकि सुनवाई के दौरान अदालत के पास मामले का पूरा लेखा-जोखा हो। केस का विवरण-एफआईआर नंबर, तारीख, थाना और लगाई गई धाराओं के साथ-साथ उनमें मिलने वाली अधिकतम सजा का ब्यौरा देना होगा। गिरफ्तारी की तारीख और अब तक जेल में बिताई गई कुल अवधि की सटीक जानकारी देनी होगी। ट्रायल का स्टेटस, केस किस स्तर पर है (जांच, चार्जशीट या ट्रायल), कुल कितने गवाह है और कितनों के बयान दर्ज हो चुके हैं, यह स्पष्ट करना अनिवार्य है।

आवेदक के खिलाफ पहले से दर्ज एफआईआर और पुराने मामलों की वर्तमान स्थिति (लंबित, बरी या सजा) की जानकारी देनी होगी। पिछली जमानत अर्जीः क्या पहले भी जमानत के लिए आवेदन किया गया था? यदि हां, तो किस कोर्ट में और उसका क्या नतीजा रहा। यदि आवेदक के खिलाफ कोई गैर-जमानती वारंट जारी हुआ हो या उसे ‘भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया हो, तो उसका विवरण भी टेबल में देना होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *