BREAKING देश दुनिया वॉच

Prateek Yadav की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। प्रतीक यादव की बुधवार को सुबह संदिग्ध मौत के बाद किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में छह चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। इसकी रिपोर्ट जारी कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे मौत हुई। आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है।

इसके अलावा शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंपा गया है। डाक्टर के अनुसार, पल्मोनरी एम्बोलिज्म का खतरा हाई बीपी, हाई शुगर, कैंसर, धूमपान करने, मोटापा एवं ट्रामा के मरीजों को होता है। इसे शरीर का दूसरा दिल भी कहा जाता है।

जांच में सामने आया है कि पल्मोनरी एम्बोलिज्म ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में बना खून का थक्का बन जाता है। खून अक्सर पैरों की नसों से निकलकर फेफड़ों की धमनियों में फंस जाता है। इससे फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुकने लगता है।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *