NAXALI NEWS: नारायणपुर। बस्तर में अब पूरी तरह से लाल आतंक खत्म हो चुका है। जिसके बाद अब माओवादी संगठन द्वारा छुपाए गए डंप बरामद हो रहे हैं। इसी बीच सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादी संगठनों का बड़ा डंप बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बरामद की गई डंप अबूझमाड़–महाराष्ट्र सीमा पर मिली है।
दरअसल, आज सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों को अबूझमाड़–महाराष्ट्र सीमा पर एक बड़ा डंप बरामद हुआ। जिसमें 1.01 करोड़ रुपए कैश सहित हथियार सहित हथियार मिले। इसके अलावा पुलिस ने ऑटोमैटिक हथियार सहित BGL रॉकेट भी जब्त की। डंप से 3 AK-47, 3 SLR और 2 थ्री-नॉट-थ्री राइफलें मिली हैं। इसके अलावा BGL रॉकेट, इलेक्ट्रॉनिक बम डिवाइस और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों में अब तक 265 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि माओवादियों ने बंकर को जमीन के अंदर छिपाकर बनाया था। जिसे अब सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए साथ ही बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल और कॉर्डेक्स वायर मिले। इसके अलावा जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी और वेल्डिंग मशीन भी जब्त की गई। फिलहाल बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

