BREAKING CG NEWS

Suvendu Adhikari PA Murder:  शुवेंदु अधिकारी के PA के हत्यारे यूपी से गिरफ्तार …

Share this

Suvendu Adhikari PA Murder:  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां बिहार और उत्तर प्रदेश से की गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, एक आरोपी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है, जिसे बिहार में पकड़ लिया गया. वहीं जांच में एक अन्य आरोपी का कनेक्शन अयोध्या के आसपास के इलाके से सामने आया है. यूपी से भी इस हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

बिहार के बक्सर से गिरफ्तारी

 

बंगाल पुलिस ने बिहार के बक्सर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने विशाल श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि विशाल श्रीवास्तव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. बंगाल STF और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को औद्योगिक थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी इलाके से हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लेने के बाद बंगाल पुलिस विशाल को अपने साथ कोलकाता ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *