BREAKING CG NEWS

CG NEWS: धर्मांतरण के बाद महिला के अंतिम संस्कार पर विवाद! बुलानी पड़ी पुलिस …

Share this

जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर बवाल हो गया। दरअसल, धर्मांतरित महिला के परिजन गांव के पास शव को दफनाना चाहते थे लेकिन ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

पूरा मामला

विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस जमीन पर शव दफनाने की तैयारी की जा रही थी, वह वन भूमि है और वहां दफनाना नियमों के खिलाफ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । लंबी बातचीत और समझाइश के बाद परिजन शव को वहां से हटाने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद शव को करकपाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *