Census Survey 2027: रायपुर। राजधानी में जनगणना कर्मी से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। अशोका पाम सोसायटी निवासी शिक्षिका आरती तिवारी 36 शनिवार शाम 5 बजे जनगणना कार्य के लिए बीएसयूपी कालोनी सिमरन सिटी गई थीं। जहां कालिया 30 नाम के युवक ने जनगणना को फालतू बता गाली गलौज, धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया। आरती ने रात 9 बजे टिकरापारा थाने में धारा 296,351-2,221 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
बता दें कि जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 1 मई से इस अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है। जिसका उद्देश्य जिले के हर घर और व्यक्ति का सटीक डेटा जुटाना है। इस बार की जनगणना को पहले से कहीं अधिक आधुनिक और डिजिटल बनाया गया है ताकि कोई भी नागरिक छूट न जाए।

