देश दुनिया वॉच

कौन बनेगा बंगाल का नया CM? शाह के दौरे से बढ़ा सस्पेंस, 9 मई को होगा सब साफ

Share this

नई दिल्ली। बंगाल चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद विधायक दल के नेता यानी नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता आएंगे‌। प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार संभवत कल ही शाह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा।

शुक्रवार को होगा नए CM का फैसला

बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि नौ मई, शनिवार को रवींद्र जयंती के दिन शपथ ग्रहण समारोह होगा। सुबह 10 बजे, कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बंगाल में विधायक दल के नेता के चयन के लिए मंगलवार को गृह मंत्री शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

इस बीच भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की एक बैठक बुधवार दोपहर तीन बजे से कोलकाता के साल्टलेक स्थित प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *