BREAKING CG NEWS

CG NEWS : चखना सेंटर बना अवैध शराब का अड्डा! 200 रुपए में बिक रही देशी शराब

Share this

CG NEWS : बिलासपुर। शहर के कोटा क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर अवैध बिक्री का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में शराब दुकान के बाहर भीड़ जुटी हुई दिखाई दे रही है, जहां खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेचे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब दुकान के बाहर स्थित चखना सेंटर को अवैध बिक्री के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं ग्राहकों को देशी शराब सीधे इसी स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। एक पाव देशी शराब 200 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आई है, जबकि निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दुकानों में देशी शराब की कमी बताई जा रही है, जिसका फायदा उठाकर अवैध बिक्री का यह खेल चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह अवैध सप्लाई कौन करा रहा है और किसके संरक्षण में यह पूरा मामला संचालित हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है, वहीं प्रशासन और आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच की मांग स्थानीय स्तर पर की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *