BREAKING CG NEWS

Election Results: चुनावी रुझानों में BJP आगे, CM साय बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर…

Share this

Election Results: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान CM साय ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। यह जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के कार्यों का परिणाम है।

CM साय ने संबंधित राज्यों के मतदाताओं को दी बधाई

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के रुझानों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया और संबंधित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर भरोसा जताया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *