BREAKING CG NEWS

ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जिंदगी

Share this

ACCIDENT NEWS: बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा वाड्रफनगर के अंबेडकर चौक के समीप हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का दुखद पहलू यह भी है कि डिलीवरी बॉय ने हेलमेट लगाया हुआ था, इसके बावजूद उसके सिर के परखच्चे उड़ गए।

ट्रक ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का निवासी था। और वाड्रफनगर में रहकर डेलीवेरी कंपनी में कार्यकर्ता था। बताया जा रहा है कि विकास सामानों की डिलीवरी देने वाड्राफनगर से महेवा की ओर बाइक से निकला था। इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

आरोपी की तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक युवक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वाड्राफनगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *