रायगढ़ : कांग्रेस पार्टी कल 14 नवंबर से सभी जगहों पर जन जागरण अभियान चलाने वाली थी। जिसके लिए प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया जा चुका था। लेकिन आज एक खबर ने पूरे रायगढ़ शहर को गमगीन कर दिया। शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के सुपुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी जो असम में अपनी सेवा दे रहे थे। आज उनके गाड़ियों के काफिले पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। जिसमें कर्नल विप्लव के साथ उनका परिवार भी था। वे सभी आतंकी हमले में शहीद हो गए। ये खबर जैसे ही शहर पहुंची पूरा शहर गम में डूब गया। इस संवेदनशील घटना के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पार्टी के कल के जन जागरण अभियान को स्थगित कर दिया है। लेकिन 15 नवंबर से निर्धारित कार्यक्रम जारी रहेगा। जो आगामी 29 नवंबर तक चलेगा।
- ← जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दिया गया था वहां पर उनका प्रतिमा लगाने अभियान छेड़ने का निर्णय-किसान मोर्चा
- ज़मीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को तीर कमान से मारा, मौके पर ही मौत →