रायपुर । हांडी पारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में आज दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश समिति की बैठक हुई। बैठक कि चर्चा में राज्य आंदोलनकारी,प्रदेश किसान नेता अनिल दुबे, दाऊ जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा, अशोक ताम्रकार, चंद्रप्रकाश साहू,अशोक कश्यप, रघुनन्दन साहू आदि ने भाग लिया।चर्चा के बाद सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राजधानी रायपुर स्थित जहाँ जय स्तम्भ चौक वीर नारायण सिंह को फांसी दिया गया था। वहां पर उनकी घोड़े पर सवार प्रतिमा स्थापित करने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा।साथ ही यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि शहीद वीर नारायण सिंह जी के साथ जितने लोगों ने क्रांति में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए हैं उन लोगों को भी शहीद का दर्जा एवं शासकीय सम्मान घोषित हो साथ ही उनके परिवार वालों को पेंशन की पात्रता दिया जावे।
जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दिया गया था वहां पर उनका प्रतिमा लगाने अभियान छेड़ने का निर्णय-किसान मोर्चा
![](https://dainikchhattisgarhwatch.com/wp-content/uploads/2021/05/anil.jpg)