प्रांतीय वॉच

ग्राम पंचायत मटिया के गोठान में हरियाली पर्व पर की गई गौमाताओं की पूजा अर्चना

Share this


कसडोल ब्यूरो (पुरुषोत्तम कैवरत्य ) | विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटिया में सरपंच भुजाउराम यादव की अगुवाई में पंचो सहित ग्रामीण जन साल के प्रथम पर्व हरियाली के शुभ अवसर पर गोठान में पूरे पंचायत के सभी बरदी के पशुधन को गोठान में एकत्र करपूजा अर्चना कर चीला रोटी खिलाया गया | इससे पहले नोडल अधिकारी पी.के घृतलहरे एवं सरपंच भुजाउ राम यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात गौमाताओं का चरण पखार कर पूजा अर्चना पश्चात इस पर्व की एव दूसरे को बधाई दी गई |
इस दौरान मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी पी के घृतलहरे एवं सरपंच भुजाउराम यादव के अतिरिक्त उप सरपंच प्रतिनिधि गोस्वामी खूंटे, सचिव हेमलाल साहूपशु चिकित्सक डॉ योगराम रात्रे एवं पंचगण राजपाल यादव, दुर्गेश साहू, फुलसाय साहू, गोकुल चंद्रा, लालबहादुर साहू लोकनाथ कैवर्त्य, रामकुमार टंडन युवराज खूंटे, दिलीप साहू, राधेश्याम चेलक,रविशंकर साहू, भुवनेश्वर टंडन, पी आर भारद्वाज तथा रोजगार सहायक हरिशंकर साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *