
रायपुर l तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत माठ के गौठान में धरसीवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा तथा पंचायत के जन प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने किसानों, ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से चर्चा की तथा उन्हे हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।जिले के गोठानों में आज गोबर खरीदी का भी कार्य संपन्न हुआ तथा पशुधन विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा पशुओं की सुरक्षा एवं उचित इलाज हेतु शिविर भी लगाया गया l इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधगण, कृषक , ग्रामीण जन एवं संबंधित अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।
