BREAKING CG NEWS

Mahanadi Water Dispute: महानदी विवाद पर अमित शाह की बैठक आज, CM साय बोले- फैसला मानेंगे दोनों राज्य

Share this

Mahanadi Water Dispute: Amit Shah’s meeting on Mahanadi dispute today, CM Sai said – Both states will accept the decision

Mahanadi Water Dispute: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली रवाना हुए हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर अहम बैठक होगी। बैठक में दोनों राज्यों के हितों और जल बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

दोनों सरकारें मानेंगी फैसला- CM साय

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि जल विवाद को लेकर केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों सरकारें उसे मानेंगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *