देश दुनिया वॉच

रायगढ़ में लैंडस्लाइड, 36 लोगों की मौत, कई लोग फंसे, राहत बचाव कार्य जारी

रायगढ़ : महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रायगढ़ जिले में महाड गांव में लैंडस्लाइड होने के वजह से 36 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि लैंडस्लाइड की इस घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगह पर लैंडस्लाइड की खबर है। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन स्थल से 30 शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि और लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम मुंबई से करीब 160 किलोमीटर दूर महाड पहुंच गई है और दूसरा दल वहां जल्द पहुंचेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *