CG POLITICAL NEWS: CM Sai’s big statement on delimitation!
रायपुर। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा। साथ ही ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का प्रावधान है। साथ ही महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का रास्ता तैयार करने की कोशिश की गई है। इसके लागू होने पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 हो सकती हैं। यानी छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं।

