Skip to contentप्रांतीय वॉच

- अमलीपदर पुलिस की कार्यवाही, दोनो अरोपियों से सटटा पटटी सहित कुल 9970 रूपयें किया जब्त
पुलस्त प्रसाद शर्मा मैनपुर: विकासखंड मैनपुर के थाना अमलीपदर अंतर्गत सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपियों को अमलीपदर पुलिस ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया और आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार दिनांक 09.10.2020 को जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। अमलीपदर थाने से मिली जानकारी के अनुसार जिला गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश कुमार डांडे के पर्यवेक्षण में थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक अधिनियम की धाराओं के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है इसी कड़ी में थाना अमलीपदर को सफलता मिली जिसमें थाना अमलीपदर के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम द्वारा थाना क्षेत्र में अपने मुखबीर को सक्रिय किया गया मुखबीर के द्वारा सुचना दिया गया कि ग्राम कोदोभाठा में मुरलीधर ध्रुव एवं ग्राम कुहीमाल में जितो यादव के द्वारा अवैध रूप से सट्टा पटटी लिखने की सुचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सुचित किया गया जिसके बाद रेड कार्यवाही करने हेतु थाना से टीम बना कर दबिस दिया गया जिसमें अरोपी मुरलीधर धु्रव ग्राम कोदोभाठा के कब्जे से नगदी रकम 5070 रूपये एवं सट्टा पटटी पर्ची 05 नग डाट पेन 01 नग तथा आरोपी जितो यादव ग्राम कुहीमाल के कब्जे से नगद रकम 4900 रूपयें व सट्टा पटटी पर्ची 04 नग डाट पेन 01 नग को गवाहों के समक्ष दोनो आरोपियों से कुल 9970 रूपये जब्त किया गया है। दोनो आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धारा 4 (ख) के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम, सउनि इंदल कुमार साहु, आरक्षक पुलकला रवि, पोखराज कंवर की सराहनीय भूमिका रही है।
Related