संदीप दीक्षित/बचेली। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि चेंबर के कार्यो के क्रियान्वयन हेतू सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिए चेंबर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए दंतेवाड़ा जिला इकाई का गठन किया गया हैं। संरक्षक पद पर रघुनाथ दत्ता, प्रकाश प्रेम चंदानी , हरिराम सोनी, प्रमुख सलाहकार संतोष कुमार जैन, शेख सगीर , गौरी शंकर जायसवाल, अरविंद अग्रवाल, नारायण सोनी, ईश्वर लाल सोनी दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी महामंत्री धीरज मकान कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार केसरवानी उपाध्यक्ष विशाल कुमार जैन किरंदुल, अनिल कुमार साहू बचेली , हरीश कुमार सोनी दंतेवाड़ा, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार सक्सेना, सचिव कमलेश कुमार केसरवानी, सह सचिव जितेंद्र गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य विशाल शर्मा , विजय अग्रवाल, फिरोज नवाब, रोहित केसरवानी, योगेश कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी एवं कार्यकारी अध्यक्ष (बस्तर दंतेवाड़ा ) जिला प्रभारी विक्रम देव नें मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर को एक नई ऊंचाई पर ले कर जाएंगे यही आशा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पद हेतु विप्लव मल्लीक एवं प्रदेश मंत्री पद पर हरीश शर्मा का मनोनयन किया गया है। सभी पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के सुदूर दंतेवाड़ा क्षेत्र की व्यापरिक समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही प्रशासन से सामंजस्य बिठाकर व्यवसाईयों की समस्याओं का निराकरण करने में सहयोग प्रदान करेंगे ।
नवनियुक्त प्रतिनिधियों नें चेम्बर का धन्यवाद देते हुए । व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए। आपसी सामंजस्य से कार्य करने की बात कही । प्रदेश मंत्री हरीश शर्मा नें संघटन के विस्तार एवं व्यावसायिक समस्याओं के निराकरण हेतू सबसे मिलकर कार्य करने की बात कही ।

