प्रांतीय वॉच

बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्रवासी परेशान, सब स्टेशन जैजैपुर का बड़ा मामला आया सामने, विधायक ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 

Share this

दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : जैजैपुर नगर सहित क्षेत्र के गांवों में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से नगर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के लोग भी खासा परेशान व त्रस्त है भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में नगर में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है।

कभी भी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बसपा विधायक केशव चन्द्रा ने लगातार पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि बिजली की बिना सूचना कटौती काटा जा रहा है और बिजली बिल ज्यादा भेजा जा रहा है जिससे खासा परेशान आम जनता को कर दिया है इस समस्या का समाधान नही किया गया तो कभी भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है और बिजली आफिस जैजैपुर में स्वयं जाकर एक घण्टा बैठकर उच्च अधिकारी को अवगत कराकर तत्काल इंजीनियर आकर बनवाने का डाट फटकार किया तो तत्काल बिजली की फाल्ट को बनाया और रजिस्टर में जो ट्रिप करता है उसे रजिस्टर में एंट्री नही करने पर नाराजगी जाहिर किया है और चेतावनी भी दिया गया इस बार कोई गलती किया जाता तो जरूर पनिस मेन्ट दिया जाएगा सहायक यंत्री और कनिष्ठ यंत्री की रवैया से लोग परेशान आपको बता दे कि जैजैपुर बिजली आफिस के कर्मचारी भगवान भरोसे क्योकि स्थानीय निवासी होने के कारण मनमौजी से कार्य कर रहे है किसी का फोन नही उठाना एक परंपरा बना लिए है जब मर्जी तक बिजली को काट दिया जाता है और अधिकांश बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल ज्यादा भेज दिया जा रहा है एक तरफ बिजली कटौती से परेशान तो दूसरी तरफ ज्यादा बिजली बिल भेजने से परेशान जो समझ से परे हुए है यहां कोई किसी का समस्या के समाधान करने वाले जिम्मेदार अधिकारी नही है भगवान भरोसा चल रहा है एक अधिकारी शराब पीकर मस्त तो दूसरे अधिकारी अपने घर पर मस्त रहते है ।

क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है जिसका शिकायत मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों से किया गया है और उग्र आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

-केशव प्रसाद चन्द्रा
विधायक विधानसभा जैजैपुर

बिजली कटौती की शिकायतें मिली है जो भी फाल्ट है उसे तत्काल बनवाया जा रहा है।

शुक्ला जी
डी साहब सक्ती

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *