नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी का पहला रिएक्शन आया है। जंतर-मंतर के मंच से सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने एलान करते हुए बताया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। उन्होंनें मंच से कहा, ‘We have done it'(हमने कर दिखाया)।
आगे अभिजीत ने कहा, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया। वह बोले, क्या कहते थे ये हमारे यहां इस्तीफा नहीं होता, हो गया इस्तीफा। इसके साथ ही अभिजीत ने आगे का प्लान भी बताया कि क्या उनका ये प्रदर्शन आगे चलेगा या खत्म होगा। अभिजीत ने आगे बताया कि यह आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा।

