Raipur Accident: Family’s car falling into the river while celebrating Diwali, husband, wife and two innocent children die tragically
अभनपुर. दीपावली का त्योहार मनाने अपनों के बीच अपने गांव लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. अभनपुर के टीला एनीकट के पास रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ दीपावली मनाने गरियाबंद के पसौद जा रहे थे. इसी दौरान रात करीब 1 बजे वह टीला एनीकट के पास पहुंची. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी.
हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दोनों बच्चों की जान चली गई. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. नदी से सभी के शवों को बाहर निकाला गया. पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गोबरा नवापारा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

