BREAKING CG NEWS

PM Modi Bastar Visit: CRPF जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी, मिठाई खिलाकर मनाई दिवाली

Share this

PM Modi Bastar Visit: PM Modi reached among CRPF jawans, celebrated Diwali by feeding sweets

PM Modi Bastar Visit:  बस्तर  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के बाद रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। रायपुर से उनके दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम बताया गया है। प्रधानमंत्री ने इस बार दीपावली मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र को चुना, जहां लंबे समय तक नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान चलाए हैं।खबर है कि प्रधानमंत्री ने जगदलपुर के पास करनपुर में एक कैंप में CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई।

जहां उन्होंने जवानों को मिठाइयां खिलाई और उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस बार उन्होंने देश की सीमाओं और सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाने का फैसला किया। इसी कड़ी में पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे और यहां करणपुर कैंप में जवानों के बीच दिवाली मनाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। जवानों के साथ त्योहार मनाते हुए उन्होंने उनके बीच समय बिताया। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। करणपुर कैंप में जवानों के साथ दीपावली मनाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी रायपुर के लिए रवाना हो गए।

जवानों के साथ दीपावली मनाने बस्तर पहुंचे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बस्तर जाने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने अपने संदेश में बताया था कि वे दीपावली के अवसर पर देश के बहादुर सुरक्षा कर्मियों के साथ त्योहार मनाने के लिए बस्तर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बस्तर में आए बदलाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां अब विकास की गतिविधियां आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने जवानों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करने की बात कही।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *