BREAKING CG NEWS

1000 करोड़ के Fraud Case में बड़ा ट्विस्ट! कोलकाता पुलिस के रायपुर पहुंचने से पहले फरार हुआ कारोबारी महेंद्र गोयनका

Share this

Big twist in the 1000 crore fraud case! Businessman Mahendra Goenka absconded with his family before Kolkata Police reached Raipur

रायपुर: करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयरों से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले ने अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी हलचल मचा दी है। कोलकाता में दर्ज इस बड़े मामले के आरोपी कारोबारी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस ने रायपुर में दबिश दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी के कथित तौर पर परिवार सहित गायब होने की खबर सामने आई है। पुलिस जब उसके बताए गए ठिकानों पर पहुंची तो वहां ताले लटके मिले। इसके बाद पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा और अब आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

नहीं हो पाई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक संपत्ति और शेयरों में कथित बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नया वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी की और एक विशेष टीम को रायपुर रवाना किया। पुलिस को उम्मीद थी कि रायपुर स्थित ठिकाने पर पहुंचकर महेंद्र गोयनका को हिरासत में लिया जा सकेगा।

हालांकि पुलिस की योजना उस समय नाकाम होती दिखाई दी जब टीम को कारोबारी अपने घर पर नहीं मिला। उसके ठिकानों पर ताला लगा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने के बाद महेंद्र गोयनका परिवार के साथ वहां से निकल गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *