BREAKING CG NEWS

CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड! जानिए आने वाले समय में कैसे रहेगा मौसम

Share this

CG WEATHER: Cold has started increasing in Chhattisgarh! Know how the weather will be in the coming time

रायपुर. नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बाद ही छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने लगा है. कई शहरों में रात में ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में  तापमान में गिरवाट होने की संभावना जताई है. फिलहाल इसके बाद विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

CG JOB NEWS: सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ में 1,501 पदों पर बंपर भर्ती

प्रदेश में बना हुआ है द्रोणिका का प्रभाव

मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण छत्तीसगढ़ से झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक द्रोणिका बनी हुई है. हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का सिलसिला जारी रहेगा.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *