रायपुर l रायपुर में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिजनेसगढ़ (BusinessGarh) ने इंडिया एक्सेलेरेटर (India Accelerator) के सहयोग से कुर्सी कोवर्क में विशेष आमंत्रण आधारित एंजेल इन्वेस्टिंग सत्र का सफल आयोजन किया।
इस सत्र में शहर के स्टार्टअप संस्थापक, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल हुए, जिन्होंने एंजेल इन्वेस्टिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता यामिका (दिल्ली, इंडिया एक्सेलेरेटर) रहीं, जिन्होंने एंजेल निवेश की प्रक्रिया, स्टार्टअप मूल्यांकन, जोखिम एवं रिटर्न जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वास्तविक उदाहरणों और केस स्टडी के माध्यम से प्रतिभागियों को समझाया।
इस अवसर पर बिजनेसगढ़ के संस्थापक डॉ. डोमेंद्र गंजिर ने कहा कि ऐसे सत्रों का उद्देश्य स्थानीय स्टार्टअप्स को निवेश और मार्गदर्शन से जोड़ना है, जिससे वे अपने विचारों को आगे बढ़ा सकें।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और चर्चा में भाग लिया। कार्यक्रम में नेटवर्किंग के माध्यम से नए व्यावसायिक संबंध भी स्थापित हुए।
बिजनेसगढ़ का यह प्रयास रायपुर के स्टार्टअप वातावरण के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों को नई दिशा और अवसर प्रदान कर रहे हैं।

