BREAKING CG NEWS

भारी बारिश के बीच महिला विंग का वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Share this

रायपुर: महिला विंग, आंध्र ब्राह्मण समाज, रायपुर द्वारा कल यानि दिनांक 19 जुलाई 2026 को अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, बजाज कॉलोनी, सेक्टर-1, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर में वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रतिकूल मौसम एवं भारी वर्षा के बावजूद कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, सेवा-भाव और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मूल संदेश रहा—

“एक पौधा – एक संकल्प,

हरियाली से ही सुरक्षित होगा हमारा कल।”

कार्यक्रम के दौरान मूक-बधिर एवं दिव्यांग विद्यार्थियों को नोटबुक, कंपास बॉक्स, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब विद्यालय के बच्चों ने साइन लैंग्वेज के माध्यम से अपना आभार व्यक्त किया। बच्चों की मासूम मुस्कान, आत्मीय संवाद और उत्साह ने सभी उपस्थित सदस्यों को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया, जिसने सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को और अधिक सार्थक बना दिया।

महिला विंग की एग्जीक्यूटिव सदस्य श्रीदेवी, अनिता एवं गिरिजा के अथक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्ट समन्वय के कारण भारी वर्षा के बावजूद यह कार्यक्रम आशा से भी अधिक सफल रहा। उनका योगदान अत्यंत प्रशंसनीय रहा और समाज उनकी सेवाभावना के लिए उन्हें हार्दिक बधाई देता है।

महिला विंग, आंध्र ब्राह्मण समाज, रायपुर ने समाज के सभी सदस्यों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

“सेवा, संवेदना और हरियाली — यही हमारे उज्ज्वल भविष्य की सच्ची पहचान है।”

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *