Khan Sir Firing Case: पटना। पटना में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर फायरिंग मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले से जुड़े कई नए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बीते रोज दर्ज की गई एफआईआर में फैसल खान (खान सर) का नाम जोड़ दिया है।
Read more:- RAIPUR CRIME: कोर्ट परिसर में खूनी खेल! पेशी पर पहुंचे भाई ने भाई को मारा चाकू
इसके साथ ही खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। कदमकुआं थाने में आर्म्स एक्ट और झूठी सूचना के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और देर शाम तक विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

