NAXALI NEWS: Security forces strike a major blow to Naxalites’ hideout! Weapons and explosives recovered from the forest
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डम्प बरामद किया गया है। इसमें हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री मिली है।
जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षा बलों को नक्सल डम्प मिला। मौके से एक भारमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा की दृष्टि से आईईडी और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
CG NEWS: पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी! मचा हड़कंप
यह संयुक्त कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और बीएसएफ की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

