BREAKING CG NEWS

RAIGARH GANGRAPE CASE: ‘छोटा रिचार्ज’ से नहीं संभल रहा छत्तीसगढ़! रायगढ़ गैंगरेप पर भूपेश बघेल का तीखा हमला

Share this

RAIGARH GANGRAPE CASE: Chhattisgarh is not recovering from ‘small recharge’! Bhupesh Baghel’s sharp attack on RAIGARH gangrape

रायपुर। रायगढ़ के खरसिया स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से मारपीट और दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छोटा रिचार्ज से राज्य संभल नहीं रहा है, इसे बदल देना चाहिए।

CG POLITICAL: 1 नवंबर से धान खरीदी पर क्यों पीछे हट रही सरकार? भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

प्रेमी से मारपीट के बाद दुष्कर्म

बता दें कि 14 नवंबर को युवती अपने प्रेमी के साथ बोतल्दा रॉक गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने युवती के प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में अब भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छोटा रिचार्ज से राज्य संभल नहीं रहा है, इसे बदल देना चाहिए।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *