DEEPAK TANDON CASE: DEEPAK TANDON’s troubles have increased! Bail petition rejected
बिलासपुर। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन को अदालत से बड़ा झटका लगा है। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI टूल की मदद से तस्वीरों में छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार दीपक टंडन की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला सुनाया।
CG CRIME: AI से तस्वीरें बदलकर करता था बदनाम, ‘द हनी बैजर न्यूज’ का मालिक गिरफ्तार
न्यूज पोर्टल की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुलिस के मुताबिक, दीपक टंडन पर न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों की छवि खराब करने वाली भ्रामक खबरें प्रकाशित करने का आरोप है। आरोप है कि वह AI टूल की मदद से लोगों की तस्वीरों में छेड़छाड़ कर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री तैयार करता था। इसके बाद ऐसी तस्वीरें और भ्रामक खबरें प्रसारित कर संबंधित लोगों से रुपये वसूलने के लिए दबाव बनाया जाता था। इस मामले में तिफरा निवासी मणिशंकर पांडेय की शिकायत पर सिरगिट्टी थाने में अपराध दर्ज किया गया था।

