BREAKING CG NEWS

CBI RAID BREAKING: पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर CBI की रेड, CGPSC भर्ती घोटाले में फिर तेज हुई जांच

Share this

CBI RAID BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सचिव जीवन किशोर (जेके) ध्रुव के रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा।

जानकारी के मुताबिक, पीएससी घोटाले से जुड़े दस्तावेजों और साक्ष्यों की तलाश में सीबीआई की टीम ध्रुव के घर और भिलाई सेक्टर-10 स्थित ठिकाने पर जांच कर रही है।

पूरा मामला

सीबीआई की जांच वर्ष 2020 से 2022 के बीच आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप से जुड़ी है। एजेंसी का आरोप है कि तत्कालीन सचिव जेके ध्रुव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पुत्र समेत आयोग से जुड़े कुछ अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने में भूमिका निभाई। बता दें कि इस मामले में अधिकांश आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि मुख्य आरोपी टामन सिंह सोनवानी अभी भी जेल में बंद हैं।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *