CG NEWS बिलासपुर वॉच

CG POLITICS: कांग्रेस का बड़ा यू-टर्न! निष्कासित 9 सदस्यों को फिर मिली पार्टी में एंट्री

Share this

CG POLITICS: सूरजपुर। सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी फिर बदलाव देखने को मिला है । दरअसल, पार्टी से निष्कासित 9 सदस्यों को शिवनंदपुर नगर पंचायत चुनाव के बाद वापस ले लिया है. इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने आदेश जारी किया है.

Read more: – CG CONGRESS NEWS: कांग्रेस में बदलाव के संकेत! दीपक बैज बोले- TS बाबा दिल्ली जाएं…

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिन सदस्यों को वापस पार्टी में शामिल कर लिया गया है, उनमें शक्ति ठाकुर, नगर पालिका परिषद सूरजपुर; पल्लवी (गुड़िया), नगर पालिका परिषद सूरजपुर; पुष्पलता पवन साहू, नगर पालिका परिषद सूरजपुर; अफरोज खान (कल्लू) नगर पालिका परिषद सूरजपुर; गीता पुरी, नगर पंचायत बिश्रामपुर; संजीत यादव, नगर पंचायत बिश्रामपुर, उदय यादव, नगर पंचायत भटगाँव; अभय विश्वकर्मा, नगर पंचायत जरही और निशा बीजू दासन, नगर पंचायत जरही शामिल हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *