BREAKING CG NEWS

CONGRESS NEWS: CG News: कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल! निर्मल कोसरे संभालेंगे अनुसूचित जाति विभाग की कमान

Share this

CONGRESS NEWS: Major reshuffle by Congress! Nirmal Kosre to take charge of the Scheduled Caste Department.

CONGRESS NEWS: नई दिल्ली: कांग्रेस ने एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का निर्मल कोसरे को अध्यक्ष बनाया गया है. मंगलवार रात को निर्मल कोसरे की नियुक्ति का लेटर जारी किया है. वहीं प्रशांत किशोर को झारखंड का अध्यक्ष बनाया गया है. केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद ये लेटर जारी किया गया है.निर्मल कोसरे की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं.

कौन हैं निर्मल कोसरे

निर्मल कोसरे चरोदा भिलाई नगर निगम के महापौर हैं. उन्होंने अहिवारा विधानसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ा था हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं.

कांग्रेस की वापसी कराईकांग्रेस ने चरोदा भिलाई निगम में जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई थी. जिसके बाद 20 साल बाद भिलाई चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के निर्मल कोसरे ने महापौर के पद पर जीत हासिल की थी.

CG Politics: ‘सुपर CM’ पर भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वार तेज, बीजेपी के रैप सॉन्ग पर दीपक बैज का पलटवार

निर्मल कोसरे राज्य के सतनामी समाज से आते हैं. राज्य में सतनामी समाज की बड़ी संख्या से आबादी है. निर्मल कोसरे की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बधाई दी है. मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है.

2023 में बनाया था उम्मीदवारकांग्रेस ने 2023 में विधानसभा चुनाव में निर्मल कोसरे को उम्मीदवार बनाया था. कांग्रेस ने उन्हें दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. वो दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष रह चुके हैं.

कौन हैं प्रशांत किशोर

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के बेटे हैं प्रशांत किशोर. वो झारखंड में एससी विभाग के संगठन और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *