BREAKING CG NEWS

‘फर्जी FIR वापस लो’… रातभर अनशन में बैठे रहे दीपक बैज और टीएस सिंहदेव

Share this

रायपुर/सूरजपुर। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच सूरजपुर में सियासत गरमा गई है । दरअसल,  जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेंद्र जैन के खिलाफ Arms Act के तहत मामला दर्ज किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर बैठ गए।

26 मई से शुरू हुआ अनशन

दोनों नेताओं ने मंगलवार शाम से धरना शुरू किया, जो रातभर जारी रहा। अनशन स्थल पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं के दबाव में फर्जी FIR दर्ज कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई है।

Read more:- CG POLITICAL: दीपक बैज का PM मोदी पर विवादित बयान से गरमाई सियासत

कल होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को लेकर 28 मई को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों में थानों के सामने अनशन और प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कांग्रेस की मांग है कि नरेंद्र जैन पर दर्ज Arms Act की धाराएं हटाई जाएं, मामले की निष्पक्ष जांच हो और गलत कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *