BREAKING CG NEWS

CG FRAUD CASE: पॉलिसी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, BSP कर्मचारी से 38 लाख ऐंठे

Share this

CG FRAUD CASE: दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के एक कर्मचारी से बीमा पॉलिसी के नाम पर 38 लाख 30 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीमा पॉलिसी में ज्यादा लाभ का लालच देकर कर्मचारी को फंसाया था। भिलाई के सेक्टर 4 के रहने वाले संतोष कुमार ने भट्टी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि वे बीएसपी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सिविक सेंटर के एक बीमा कार्यालय में पॉलिसी कराई थी, जिसकी अवधि वर्ष 2022 में पूरी हो गई है। पॉलिसी क्लोज करने बीमा केंद्र पहुचे थे, जहां फॉर्म भरने में परेशानी होने पर उन्होंने सेक्टर 6 के रहने वाले के. देवासहायम से मदद ली, जहां उसने खुद को बीमा एजेंट भी बताया। दोनों में मेल जोल बढ़ गया। इसी दौरान के देवासहायम ने संतोष को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न वाली पॉलिसियों की जानकारी दी और अच्छे रिटर्न का झांसा दिया।

इसके बाद संतोष ने देवसहायम को 14 लाख रुपए का चेक दे दिया, इतना ही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों का बीमा करने के नाम पर भी 17 लाख 30 हजार भी दे दिए। इसके अलावा सुपर बाजार से 7 लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदवाए। जब संतोष कुमार ने पॉलिस की जानकारी मांगी तो देवासहायम ने उन्हें पॉलिसी के लिए टालमटोल करना शुरू कर दिया। वहीं संतोष के चेक से पैसे भी आहरण कर लिए, जिसके बाद संतोष कुमार ने भिलाई भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई और तमाम साक्ष्य और दस्तावेज सौंपे।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तमाम दस्तावेज और सबूतों के आधार पर विवेचना शुरू की। वहीं सेक्टर 6 निवासी दो आरोपियों के रवि कुमार और के राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *