BREAKING देश दुनिया वॉच

September Rule Change: आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव, LPG से कार और एयरपोर्ट तक बदले नियम

Share this

September Rule Change: Major changes come into effect today; rules regarding LPG, cars, and airports have changed.

नई दिल्ली। आज 1 सितंबर है। इस महीना सिर्फ कैलेंडर नहीं  बल्कि देशभर में आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी को छूने वाले कई बड़े बदलाव हुआ है।  घर की रसोई से बैंक खाते और विदेश यात्रा की योजना बनाने वालों तक सितंबर में कई अहम नियम में बदलाव हुआ है। सितंबर का महीना आखिर आपकी जेब पर कितना और किस तरह असर डालेगा? आइए जानते है…

1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत

भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया अब और आसान होने वाली है। 1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान अपने बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी। इस बदलाव से प्रस्थान प्रक्रिया में एक अतिरिक्त कदम खत्म हो जाएगा और यात्रा का अनुभव आसान बनेगा।

ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रियाओं को तेज और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए यह बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत, यात्री अपने फोन पर इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखा सकते हैं, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारी अब बोर्डिंग पास पर स्टैम्प नहीं लगाएंगे।

1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टैम्प लगाने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। अब तक, इंटरनेशनल यात्रियों से इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान बोर्डिंग पास दिखाने के लिए कहा जा सकता था, और इमिग्रेशन अधिकारी प्रक्रिया के हिस्से के तौर पर उस दस्तावेज पर स्टैम्प लगाते थे।

रसोई गैस-पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस (एलपीजी) और पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी करती है। ऐसे में आने वाले 1 सितंबर को रसोई गैस की नई दरें लागू होने की संभावना है। रसोई गैस की कीमतों में किसी भी तरह की कटौती या बढ़ोतरी आपके जेब पर सीधा असर डालेगी।

पिछले महीने यानी कि अगस्त की शुरुआत में हमें 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था हालांकि घरेलु इस्तेमाल होने वाले 14।2 किग्रा वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बदलाव् नहीं हुआ था।

कार खरीदना होगा महंगा

सितंबर महीने आगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल 1 सितंबर 2026 से टाटा और हुंडई की कारें महँगी होने वाली हैं।

टाटा मोटर्स ने अपनी सभी वैरिएंट की कारों और एसयूवी की कीमतों में 25000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने वाली है वहीं हुंडई ने भी कारों के महँगी होने का एलान किया है।

इस शहर में बढ़ेगी दूध की कीमतें

सितंबर महीने की शुरूआत में मुंबई के लोगों के जेब पर तगड़ा झटका लगने वाला है। एक सितंबर से यहां दूध की कीमत बढ़ने वाली है, हालांकि यह कीमत पैकेट वाले दूध पर लागू नहीं होगी।

Swiggy LPG Delivery: अब Swiggy से मंगाइए LPG सिलेंडर! HPCL के साथ शुरू हुई ऑन-डिमांड होम डिलीवरी

कीमतों में वृद्धि सिर्फ तबेला वाले दूध में होने जा रही है। इसकी कीमत 9 रूपए तक बढ़ने वाली है। दूध कारोबारियों का कहना है कि दाम में बढ़ोतरी पशु चारा की लागत में वृद्धि और अन्य होने खर्च में इजाफे के चलते किया जा रहा है।

आईटीआर डेड लाइन खत्म

फाइनेंस एक्ट 2026 के जरिए इनकम टैक्स एक्ट 1961 में हुए बदलावों से शुरू नए रिटर्न-फाइलिंग कैलेंडर के तहत बिजनेस या प्रोफेशनल इनकम वाले गैर-ऑडिट टैक्सपेयर्स के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। सामान्य टैक्सपेयर्स के लिए यह 31 जुलाई थी।

जो अभी तक फाइल नहीं कर पाए, उन्हें 1 सितंबर का इंतजार नहीं करना चाहिए। देर होने पर वे AY 2026-27 के लिए 31 दिसंबर 2026 या असेसमेंट पूरा होने से पहले (जो पहले हो) बिलेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। देरी शुल्क ₹1,000 (आय ₹5 लाख तक) या ₹5,000 होगा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *