BREAKING CG NEWS

RAIPUR ACCIDENT: कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक की मौत

Share this

RAIPUR ACCIDENT: रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुआ है। इस हादसे में शिवम साहू की मौत हुई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं।

CG ACCIDENT: हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं पिकअप और इनोवा, बाल-बाल बचे जिला अध्यक्ष

घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *