BREAKING CG NEWS

ED RAID BREAKING: ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर छापेमारी

Share this

ED Raid Breaking: Major action by the ED! Raid conducted at the residence of former CM Bhupesh Baghel’s PA.

ED RAID BREAKING: रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर मंगलवार को सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है. दो गाड़ियों में अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है. मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

CGPSC SI Result 2026: रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ नामों पर भूपेश बघेल का तंज

जानकारी के मुताबिक, ईडी के करीब 8 अधिकारी तड़के सुबह दो गाड़ियों में सवार होकर के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई के निवास पर पहुंचे. इसके बाद टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की. सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं. फिलहाल ईडी की टीम द्वारा किन मामलों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *