AMIT SHAH MEETING: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन मंगलवार 19 मई को वे जगदलपुर में एक निजी होटल में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस अहम बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे. इस बार बैठक की मेजबानी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है.
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय, प्रशासनिक और आपसी समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसमें सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर-राज्यीय परिषद सचिवालय के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
Read more:- AMIT SHAH CG VISIT: 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, CM साय ने किया स्वागत
4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
बैठक में शामिल होने के लिए उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सोमवार रात जगदलपुर पहुंच चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार सुबह पहुंचवे का कार्यक्रम है. केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक 11 बजे जगदलपुर के एक निजी होटल में आयोजित होगी. हर वर्ष आयोजित होने वाली केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और साझा मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना होता है. परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजिक की गई थी.

