Kolkata Stampede: Home Minister Amit Shah met the injured in the hospital
कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों से रविवार को यहां अपोलो अस्पताल जाकर मुलाकात की। शनिवार शाम बारिश के बीच दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें 19 लोगों की जानें चली गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए।
गृह मंत्री ने घायलों से मिलकर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ थे। घायलों से मुलाकात से पहले गृह मंत्री मुख्यमंत्री शुभेंदु के साथ चोरबागान में पूजा पंडाल में हादसे वाली जगह भी पहुंचे और वहां का जायजा लिया।उससे पहले सुबह में गृह मंत्री ने कालीघाट मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया।

